Date & Time

कर्नाटक में कोरोना हुआ काबू के बाहर ,एक दिन में पूरे देश मे सबसे ज्यादा कोरोना केस

कर्नाटक कोरोना के संक्रमण से देश में दूसरा सबसे प्रभावित राज्य है। यहां अब तक 25,46,821 मामले दर्ज हो चुके हैं। बीते रोज यहां 22,823 हजार नए कोरोना मरीज मिले। रोजाना यहां 20 हजार से ज्यादा नए ​मरीज पाए जा रहे हैं। सक्रिय मरीजों की बात की जाए तो अब 3,72,373 हैं। इनके अलावा 27,806 लोग दम तोड़ चुके हैं। बीते रोज 400 से ज्यादा मौतें दर्ज की गईं।
21,46,621 लोग संक्रमण से मुक्त हुए
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक में 21,46,621 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। बीते रोज डिस्चार्ज होने वालों की तादाद 52,252 थी। हालांकि, रिकवरी रेट अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है। फिलहाल यह 84.3% है। कर्नाटक में सबसे ज्यादा 11,49,614 कोविड केसेस बेंगलुरू शहरी जिले से सामने आए हैं। दूसरे नंबर पर मैसूर है, जहां अब तक 1,38,365 मामले दर्ज हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.