Date & Time

पंजाब में क्या हुआ ऐसा कि पूर्व सीएम अमरिंदर,सीएम चन्नी व सिद्धू भी नही बचा पाए अपनी सीट

एसटीवी भारत
पंजाब।पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 की सभी सीटों के नतीजे आ चुके हैं। भारत चुनाव आयोग द्वारा जारी नतीजों के मुताबिक आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। नतीजों को देखें तो इन चुनावों में ‘आप’ दिल्ली से बाहर अपनी पकड़ मजबूत करने में कामयाब हुई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने पंजाब की 117 सीटों में से 92 पर जीत चुकी है और एक पर आगे है।

कांग्रेस 18 सीट के साथ दूसरे स्थान पर रही। एक सीट पर कांग्रेस आगे है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने तीन और भाजपा ने दो सीट पर जीत हासिल की। एक सीट बसपा ने तो एक सीट निर्दलीय ने भी जीती है। केजरीवाल ने पार्टी के पंजाब में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के साथ एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘इस इंकलाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।’’


117 निर्वाचन क्षेत्रों में से 117 का रिजल्ट

आम आदमी पार्टी - 92 

इंडियन नेशनल कांग्रेस - 18


शिरोमणि अकाली दल - 3

बहुजन समाज पार्टी - 1 

भारतीय जनता पार्टी - 2

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.