Date & Time

हरदोई:धारदार हथियार से हमला कर महिला को उतारा मौत के घाट

एसटीवी भारत हरदोई
हरदोई।मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिर्वा कुल्ली के इसरापुर गांव में अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से महिला को मौत के घाट उतार दिया। शकुंतला पत्नी शौकत अली उम्र लगभग 70 वर्ष घर में सो रही थी, सोते समय अज्ञात हमलावरों ने महिला के शरीर पर ताबड़तोड़ वार करते हुए निर्मम हत्या कर दी। बताया गया कि मृतक शकुंतला यहां अपने मायके में ही रह रही थी, उसके पांच बेटे हैं। हत्या से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने  पुलिस को दूरभाष पर घटना की सूचना दी, जिसके बाद एसएचओ, सीओ व फॉरेंसिक टीम, मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.