Date & Time

हरदोई:हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में राघवपुर में मां फूलमती मंदिर में जवाबी कीर्तन का आयेजन

रिपोर्ट दीपक जायसवाल
हरदोई/मल्लावां।राघोपुर में मां फूलमती देवी जी को देवापुरी के प्रांगण में हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में जवाबी कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।मंदिर के पुजारी गंगाराम यादव व साहब लाल ने बताया मां फूलमती मंदिर काफी प्राचीन मंदिर है यहां पर दूर दराज के लोग बड़ी आस्था के साथ आते है पूजन अर्चन करते है और इसके साथ शारदीय नवरात्र में भी श्री मद भागवत कथा व श्री कृष्ण लीला का आयेजन होता है।उसी प्रकार भव्यता के साथ कीर्तन का  आयेजन  हिन्दू नव  वर्ष पर पिछले कई सालों से जवाबी कीर्तन का भी कार्यक्रम किया जा रहा है  सभी भक्त बड़े उत्साह के साथ तैयारियां भी करते है ।और हजारों की संख्या में लोग आते हैं। कलाकार कानपुर से सचदेवा शरारती एवं मध्य प्रदेश से नीलम विश्वकर्मा के बीच कड़ा मुकाबला होगा इस दौरान मंदिर के कार्यकर्ता मेहनत के साथ तैयारियां करने में लगे हुए है।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.