Date & Time

चेहरे में ग्लो लाने के लिए करें यह 5 घरेलू उपाय, आएगा ऐसा ग्लो देखते रह जाएंगे लोग

एसटीवी भारत
1-स्किन की कंडीशन सुधारनी है तो कॉफी से चेहरे को स्क्रब करें , बस 1 चम्मच पिसी कॉफी के साथ 2 टीस्पून कच्चा दूध मिक्स करें । इससे चेहरे को हल्के हल्के स्क्रब करें और बाद में पानी से धो लें स्क्रब 5-10 मिनट तक करना है ।

2-रोज़ वॉटर आपकी डल स्किन को और भी फ्रेश कर देता है । यह आपकी स्किन को हाइड्रेट करता है , रोज वॉटर यूज़ करने के कई तरीके हो सकते हैं । या तो आप इसको अपने फेस पैक में डाल सकते हैं या फिर इसे ऐसे ही चेहरे पर यूज़ कर सकते हैं ।

3-चेहरे को स्टीम देना एक पुराना तरीका है , जिसमें स्किन की गंदगी पोर्स से निकल जाती है । और चेहरे पर ग्लो आ जाता है । अपने चेहरे को गरम पानी की भाप कम से कम 5-7 मिनट तक अवश्य दें।

4-आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दूध की मलाई चेहरे की रंगत को भी निखारती है , दूध की मलाई में मौजूदा लैक्टिक एसिड स्किन पर मौजूद टैनिंग को दूर करके स्किन को नेचुरल तरीके से निखारती है।

5- नारियल पानी पीने से भी चेहरे पर ग्लो आता है क्योकि नारियल पानी हमारी त्वचा को टोन करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.