Date & Time

76 की गर्लफ्रेंड ,19 का बॉयफ्रेंड ,जानें इस अदभुत रिश्ते की वजह

नई दिल्ली, सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें एक 19 साल का लड़का 76 साल की महिला को घुटने के बल झुक कर प्रपोज कर रहा है। उनके पास में गुलाब रखा है और महिला मुस्कुराते हुए नजर आ रही है। इस फोटो पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर Giuseppe काफी फेमस हैं। टिक टॉक पर उसके करीब 2 लाख फॉलोअर्स हैं।

कपल के बीच 57 साल का एज गैप
प्रपोज करने वाले लड़के का नाम Giuseppe है। युवक ने महिला संग एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ये तो सिर्फ एक लंबे सफर की शुरुआत है। ये सफर आगे भी जारी रहेगा, हमारा वादा है। फोटो पर यूजर्स इस कपल को ट्रोल कर रहे हैं। इस पर उस लड़के ने जवाब दिया है कि हमारा प्यार सच्चा है और वो आगे भी अपने रिश्ते को जारी रखेंगे। युवक ने 76 वर्षीय महिला को अपना बताया है।

दादी की उम्र की महिला को किया प्रपोज
हालांकि, सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को यूजर्स की आलोचना झेलनी पड़ी। किसी यूजर ने कहा कि अपनी दादी की उम्र की महिला को पसंद किया है तुमने तो किसी ने कहा कि एज गैप भी मायने रखता है। लेकिन Giuseppe ने महिला संग अपनी फोटो शेयर करना जारी रखा है। वे कहते हैं कि उनको दुनियावालों से मतलब नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.