एसटीवी भारत।अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य से हैं और आपने यूपी राशन कार्ड के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरा है और अब आप उत्तर प्रदेश राशन कार्ड की लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि आप घर बैठे ही ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से राशन कार्ड लिस्ट उत्तर प्रदेश में अपना नाम चेक कर सकते हैं। हम जानते हैं कि राशन कार्ड एक इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट में से एक है राशन कार्ड के द्वारा सस्ती दरों पर राशन को प्राप्त कर सकते हैं। और राशन कार्ड होना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि राशन कार्ड दस्तावेज के रूप में भी कार्य करता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के खाद्य एवं रसद विभाग ने उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन जारी कर दी है। जिसमें आप इंटरनेट के द्वारा राशन कार्ड न्यू लिस्ट ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। जिस व्यक्ति ने भी राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है वह व्यक्ति राशन कार्ड की पात्रता सूची में अपना नाम चेक कर सकता है।
खाद्य विभाग के द्वारा समय समय पर राशन कार्ड लिस्ट को अपडेट किया जाता है और लिस्ट में से अपात्र लोगों को हटा दिया जाता है जबकि पात्र लोगों को शामिल किया जाता है राशन कार्ड के लाभार्थियों को प्रतिमाह सब्सिडी पर अनाज एवं अन्य खाद्य पदार्थ जैसे चावल गेहूं चीनी मिट्टी का तेल आदि दिए जाते हैं। राशन कार्ड भारतीय निम्न वर्गीय समाज के लिए रीड का काम करती है यही वजह है कि लोगों को राशन कार्ड लिस्ट को समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए।
ताकि वह उससे लाभ प्राप्त कर सकें। क्योंकि यदि आपके परिवार की किसी भी सदस्य का नाम राशन कार्ड सूची से रह जाता है तो आपको तुरंत पता चल जाएगा कि आपके परिवार का कोई सदस्य राशन कार्ड की लिस्ट में नहीं है। इसके लिए आप राशन कार्ड में अपना नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा कई तरह के राशन कार्ड जारी किए जाते हैं जिनमें से आप कौन से राशन कार्ड के लिए पात्र हैं यह आप की मासिक आय पर निर्भर करता है। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा एपीएल बीपीएल एवं अंत्योदय राशन कार्ड जारी किए जाते हैं।
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड सूची में अपना नाम ऑनलाइन देखें (Up Ration card list 2022- application process )
अगर आप उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट 2022 में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो नाम चेक करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा जिसके द्वारा आप उत्तर प्रदेश राशन कार्ड की लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। जो कि इस प्रकार है –
1st step :- Ration Card नाम लिस्ट 2022 में अपना नाम इस तरह देखें।
सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना है। आप इस ऑफिशियल वेबसाइट को अपने मोबाइल या फिर कंप्यूटर में वेब ब्राउज़र पर जाकर खोल सकते हैं या फिर अपने मोबाइल पर गूगल की सर्च बार fcs.up.gov.in में टाइप करके सर्च कर सकते हैं।
इसके बाद आप आपको अपनी कंप्यूटर स्क्रीन पर भिन्न-भिन्न ऑप्शन दिखाई देंगे।
उसमें से आपको उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट के नाम देखने के लिए महत्वपूर्ण लिंक में राशन कार्ड की पात्रता सूची वाले ऑप्शन को सिलेक्ट कर लेना है।
इसके बाद अब आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम की लिस्ट दिखाई देगी।
2nd step :- उत्तर प्रदेश राशन कार्ड की लिस्ट में नाम देखने का दूसरा चरण इस प्रकार है
आपको अपने जिले का नाम सर्च करना है और फिर सिलेक्ट करना है।
जिला को सिलेक्ट करने के बाद आपको अपने ब्लॉक की सूची मिल जाएगी।
यदि आप ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं तो आपको ग्रामीण ब्लॉक के नाम को सेलेक्ट करना है।
इसके बाद आपको सभी ग्राम पंचायत दिखाई देगी।
इसमें आपको अपनी ग्राम पंचायत को खोजना है और फिर उसे सिलेक्ट करना है।
इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर राशन दुकानदार के नाम दिखाई देंगे।
इसके बाद आपकी स्क्रीन पर राशन कार्ड का प्रकार जैसे पात्र गृहस्थी और अंत्योदय लाभार्थी संख्या प्रदर्शित होगी।
फिर आपको जिस में भी अपना नाम सर्च करना हो
उस Ration Card के टाइप को सिलेक्ट कर लेना है।
राशन कार्ड के टाइप को सिलेक्ट करने के बाद इसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश राशन कार्ड Beneficiary list आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
फिर आप उत्तर प्रदेश की राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
इसमें राशन कार्ड नंबर और धारक का नाम पिता का नाम आदि सभी विवरण को चेक कर सकते हैं।

Thanks for comment in my post