Date & Time

उन्नाव:भ्रष्टाचार में लिप्त सचिव पर हुई कार्यवाही प्रधान व जेई को बचाया गया,प्रधान व जेई पर भी होनी थी कठोर कार्यवाही

एसटीवी भारत
ब्यूरो रिपोर्ट उन्नाव 
बांगरमऊ,उन्नाव 27 मई। गंज मुरादाबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महोलिया में घोर भ्रष्टाचार में डूबा विकास कार्य को लेकर शिकायतें हो रहीं थीं जिसमें उच्च अधिकारियों द्वारा जांच कराई गई जिसमें भ्रष्टाचार पाया गया उच्च अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी पर कार्यवाही की गई।
विकासखंड गंज मुरादाबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महोलिया में और भ्रष्टाचार के चलते ग्राम विकास में जो धांधली हुई है उच्च अधिकारियों ने शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए जांच की जिसमें जांच सही पाई गई घोर घोर भ्रष्टाचार विकास कार्यों में किया गया उसको लेकर उच्च अधिकारियों ने ग्राम पंचायत अधिकारी कुलदीप सिंह यादव पर कार्यवाही कर दी और ग्राम प्रधान व जेई को बचा दिया गया जबकि प्रधान व जेई पर भी कार्यवाही होनी थी । जिससे प्रधान की मनमानी के चलते गलत तरीके से पैसा निकाला गया उसकी भी जांच हुई उसमें भी भ्रष्टाचार जमकर किया गया घोर भ्रष्टाचार में डूबे ग्राम विकास महोलिया लगातार धांधली को लेकर शिकायतें हो रही थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.