एसटीवी भारत,ललितपुर।ललितपुर में किशोरी से दुष्कर्म का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि बुधवार को पुलिसकर्मियों की बर्बरता की एक और घटना सामने आई,महरौनी थाने में तैनात मुंशी और महिला दरोगा ने एक महिला को कमरे में बंद कर थर्ड डिग्री दी।चोरी के शक में दोनों पुलिसकर्मियों ने महिला को निर्वस्त्र करके पीटा, महिला से जुर्म कुबूलवाने के लिए बिजली बंद कर पानी की बौछार की गई।मामला तूल न पकड़े इस लिए महिला को थाने लाये और पति-पत्नी का विवाद बता कर शांति भंग में बीमार पति के सहित उसके खिलाफ कार्यवाही कर दी,बुधवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ गाड़ी में लेटकर एसपी कार्यालय पहुँची और डीआईजी को घटना बताकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
थाना महरौनी अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी महिला ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह महरौनी थाने में मुंशी के पद पर तैनात पुलिसकर्मी अंशु पटेल के डाकघर के निकट स्थित मकान पर 14 अप्रैल से खाना बनाने और झाड़ू-पोछा का काम करती है,।दो मई को सुबह खाना बनाने के बाद वह घर लौट आई, शाम को खाना बनाने पहुंची तो अंशु पटेल की पत्नी ने अंदर बिठाकर दरवाजा बंद कर दिया और मोबाइल से कॉल कर पति अंशु को बुला लिया।अंशु अपने साथ महिला दरोगा पारुल चंदेल को लेकर आया और उससे चोरी के सम्बंध में पूछताछ करने लगा।उसने अपने को निर्दोष बताया तो अंशु और महिला दरोगा ने रात 8 बजे से बिजली बंद कर पानी की बौछार लगाकर निर्वस्त्र कर बेल्टों से उसकी पिटाई कर दी।
तांत्रिक के कहने पर पीड़िता को बताया चोरी का आरोपी
मारपीट के दौरान अंशू ने बताया कि एक तांत्रिक का कहना कि चोरी काम करने वाली महिला ने की है।चोरी कबूल करने की धमकी देते हुए गालियां दी।इसके बाद उसे और उसके बीमार पति को बुलाकर थाने ले गए,वहां भी दोनों के साथ मारपीट की गई।पति को कोतवाली में हवालात में बंद कर दिया।मारपीट में महिला को पूरे शरीर पर चोटें आई है।पुलिसकर्मियों ने जब महिला की हालत गंभीर देखी तो मामले को पति-पत्नी के बीच के झगड़े का बताकर पति का धारा 151 में चालान कर दिया।
गंभीर बीमारी से ग्रसित हूँ जिससे कार्य करने में असमर्थ हूँ।परिवार का पालन पोषण करने के लिए पत्नी खाना बनाने का काम करती है कुछ दिन पहले पुलिसकर्मी के यहां चोरी हो गयी थी ,जिसके शक में उसकी पत्नी को बंधक बनाकर मारपीट की गई।इसके बाद थाने ले गए, जहां पर भी मारपीट की।हालत गंभीर होने पर पुलिस ने मामले को दोनों के बीच का झगड़ा बताकर धारा 151 में चालान कर दिया-पीड़िता का पति
मिन्नतें करने के बाद भी नही पसीजे पुलिसकर्मी
महिला ने बताया कि मारपीट के दौरान उसने कई बार पुलिसकर्मियों से छोड़ने की गुहार लगाई लेकिन पुलिसकर्मियों के दिल नही पसीजा,महिला भी बेल्ट की मार से चिल्लाती रही लेकिन तांत्रिक का भरोसा कर महिला दरोगा और मुंशी दोनों ने बेल्ट से मारपीट की।
महिला द्वारा लगाए गए आरोप गलत
कस्बा महरौनी के मोहल्ला खरवाँचपूरा निवासी महिला जो आरोप लगा रही है वह गलत है।वह इस मामले में कुछ नहीं जानते-अंशू पटेल,पुलिसकर्मी
थाना महरौनी पुलिस द्वारा एक महिला के साथ मारपीट करने मामला संज्ञान में आया है जिसकी जांच कराई जाएगी,दोषियों पर कार्यवाही होगी-जोगेंद्र सिंह,पुलिस उप महानिदेशक

Thanks for comment in my post