Date & Time

हरदोई:पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,मौत

एसटीवी भारत
मल्लावां।कटरा बिल्हौर राजमार्ग पर सोमवार देर रात पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र को अज्ञात वाहन  की टक्कर से मौत हो गयी । घटना से परिजनों में कोहराम मच गया । सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
बताते चले कि कस्बा बिलग्राम के मोहल्ला सय्यद
बाडा निवासी पूर्व पालिका अध्यक्ष सईद अंसारी के पुत्र नफीस अहमद बाइक से कटरा बिल्हौर हाइवे पार कर रहे थे । गायत्री पेट्रोल पंप के सामने जैसे ही पहुचे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी । 
सूचना पर पहुँची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी । घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली उनका रो रो कर बुरा हाल था । मृतक के 3 पुत्र है । मृतक मल्लावां के कटरा अपने मौसा अंसारी के घर से वापस जा रहा था । कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.