प्रतापगढ़।मौर्य सभा के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को सम्राट अशोक महान पुस्तकालय पलटन बाजार में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ गौतम बुद्ध की मूर्ति पर दीपदान से हुआ।इसके बाद बुद्ध वंदना, त्रिशरण तथा पंचशील का वाचन भी कराया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित शिक्षक डॉ राधेश्याम मौर्य ने प्रथम अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक लाने वाले निशांत मौर्य के साथ उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया।निशांत ने नेपाल में आयोजित 13वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में 65 व 70 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतकर राष्ट्र एव समाज का गौरव बढ़ाया है।इसी प्रकार छात्र आयुष मौर्य व उदय सिंह मौर्य को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अखिलभारतीय युवा कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुशवाहा ,हरि श्याम मौर्य, राम बहादुर मौर्य आदि रहे।
कांस्य पदक जीत कर आने पर प्रतापगढ़ में मौर्य सभा ने आयोजित किया सम्मान समारोह
0
जून 02, 2022
एसटीवी भारत

Thanks for comment in my post