प्रदीप कुमार मौर्य मंडल चीफ प्रयागराज
पत्रकार महासंघ के संघर्षों से पत्रकार सशक्त हुए
रीवा - भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के 23 वें स्थापना दिवस के आयोजित संगोष्ठी में मध्य प्रदेश इकाई के प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि 22 वर्षों के संघर्ष यात्रा का परिणाम है कि आज देश भर में पत्रकार काफी सशक्त हुए हैं। पत्रकारों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकारों ने पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की योजना बनाकर उसे कानून का रूप देने की दिशा में काम कर रही है पत्रकारों का सम्मान आम लोगों के बीच में बढा है। पत्रकार महासंघ में जुड़े सभी पत्रकारों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी के साथ करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता सुखदेव द्विवेदी ने पत्रकार महासंघ को सशक्त बनाने के लिए अपने विचार व्यक्त करते हुए आगे होने वाले सम्मेलन में जो भी खर्चा आएगा उसे बहन करने का आश्वासन दिया।
संगोष्ठी में समाजसेवी अजय खरे व इंजीनियर आनन्द मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पत्रकारों के मान सम्मान सुरक्षा के लिए सहयोग देने की बातें कहीं। संगोष्ठी में सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया बैठक में प्रांतीय मीडिया प्रभारी दिलीप त्रिपाठी प्रांतीय संयुक्त सचिव धीरू सिंह विपिन मिश्रा अशोक त्रिपाठी नेहा त्रिपाठी डॉ. मनोज पाठक अमित पाठक कुलदीप उपाध्याय दीपक द्विवेदी स्वदेश कुमार तिवारी सुरेश कुमार कनौजिया अशोक सोनी अरुणेश गुप्ता प्रमोद मिश्रा आदि पदाधिकारी व सदस्य साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यालय प्रभारी शिव कुमार मिश्रा ने किया आभार प्रदर्शन डॉ मनोज कुमार पाठक ने किया ।कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण पत्रकार महासंघ के साथियों ने किया।
Thanks for comment in my post