एसटीवी सवांददाता
कानपुर।लाला लाजपत राय अस्पताल एवम जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के संयुक्त प्रयास से 6 माह की बच्ची के आंख का हुआ सफल ऑपरेशन
नेत्र विभाग, लाला लाजपत राय अस्पताल तथा जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एक जटिल आंख का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।
इसमें 6 महीने के बच्चे की आंख में जन्मजात मोतियाबिंद की बीमारी थी ।बच्चे के ऑपरेशन दौरान यह भी पाया गया कि बच्चे के मोतियाबिंद के साथ खून की नाड़ियां भी चिपकी थीं। यह एक अत्यंत बिमारी है जिससे पीएचपीवी कहते हैं। इसमें लेंस के पीछे चिपकी खून की नाडिया होंती हैं जो कि गर्भ के दौरान सामान्य बच्चों मे ख़त्म हो जाती हैं। अतः ऐसे में आग की लम्बाई छोटी हो जाती है आँख की देखने की क्षमता कम हो जाती है तथा ऑपरेशन के दौरान खून के रिसाव का भी ख़तरा बना रहता है । यह बीमारी 10 हज़ार में से एक बच्चे को पायी जाती है।डॉ शालिनी मोहन एवं उनकी टीम के द्वारा आंख का सफल ऑपरेशन किया गया। टीम में अन्य डॉक्टर में डा दीक्षा डा रितु रहे। एनस्थीसिया टीम के मदद से ऑपरेशन के लिए लिया।ऑपरेशन मैं मोतियाबिंद के ऑपरेशन को विटेरक्टमी के द्वारा ही संपादित किया गया जो कि जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक हुआ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ संजय काला ने टीम को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज, लाला लाजपत राय अस्पताल में पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जा रहा है ।
इस अवसर पर नेत्र विभाग के अन्य कर्मचारी गण सिस्टर आरती, सिस्टर शालिनी, हरिशंकर , तथा इंदल का भी पूर्ण सहयोग रहा।

Thanks for comment in my post