कानपुर।जी०एस०वी०एम० मेडिकल कालेज, कानपुर के पैथोलॉजी विभाग द्वारा सी०आर०एस०
कमेटी हाल में एक सी०एम०ई० का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता अमेरिका से डा० रितु भल्ला रही।डा० रितु भल्ला जी०एस०वी०एम० मेडिकल कालेज, कानपुर की पूर्व छात्रा रही है और वर्तमान समय में एल०एस०यू० हेल्थ
साइंस सेन्टर अमेरिका के न्यू आरालेन शहर में पैथोलाजी की एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है एवं यूरो पैथालाजी विषय की विशेषज्ञ है।
प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में कैंसर का मुख्य कारण है और डा०भल्ला द्वारा प्रोस्टेट कैंसर के निदान एवं डायग्नोसिस के विषय में विभाग एवं शहर को पैथोलाजिस्ट एवं जूनियर डाक्टरों को विस्तृत जानकारी दी।
सी०एम०ई० के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डा० संजय काला रहे। सी०एम०ई० पैथोलाजी विभाग की विभागाध्यक्ष डा० सुमनलता वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, सी0एम0ई में अन्य संकाय सदस्य, जूनियर डाक्टरों समेत शहर के लगभग 60 पैथालाजिस्टों ने हिस्सा लिया।

Thanks for comment in my post