कानपुर।सी॰एस॰ए॰ यूनिवर्सिटी के कृषि मौसम वैज्ञानिक डा०यस०यन०सुनील पाण्डेय ने देश भर में बने मौसमी सिस्टमो को बताया की एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम राजस्थान और दक्षिण पाकिस्तान के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट के पास है। यह समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। मॉनसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, जबलपुर, रायपुर, भुवनेश्वर से होते हुए उत्तर पश्चिम और इससे सटे चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से गुजरते हुए मध्य बंगाल की खाड़ी और फिर पूर्व की ओर बंगाल के पूर्व मध्य की ओर जा रही है। अपतटीय ट्रफ रेखा गुजरात तट से कर्नाटक तट तक फैली हुई है।
कनपुरिये नहीं ले सकेंगे अभी बारिश का मजा
0
जुलाई 14, 2022

Thanks for comment in my post