Date & Time

पुलिस कमिश्नर ने किया मेरी प्रतिष्ठा धूमिल करने का काम : मौर्य,नोएडा पुलिस कमिश्नर को साढ़े ग्यारह करोड़ का मानहानि नोटिस

लखनऊ, एसटीवी भारत
पूर्व मंत्री एवं एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने नोएडा के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह को मानहानि का नोटिश भेजा है श्री मौर्य ने 11.50 करोड़ का नोटिश भेजते हुए कहा कि पुलिस कमिश्नर ने ने मेरी छवि को धूमिल करने का काम किया है।इलाहबाद हाइकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता जेपी कश्यप द्वारा भेजे गए कानूनी नोटिस का हवाला देते हुए श्री मौर्य उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय नेता है वह छः बार विधानसभा के सदस्य और कई बार कैबिनेट मंत्री और नेता विरोधी दल रहे हैं भेजे गए नोटिस में कहा गया कि 9 अगस्त को श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सचिवालय पास जारी कराने में मेरा नाम द्वेष पूर्ण तरीके से घसीटा गया है जिससे न सिर्फ उन्हें मानसिक पीड़ा हुई है बल्कि उनकी प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई है ।वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि पुलिस कमिश्नर द्वारा उनके मुवक्किल की मानहानि की गई है ,जिसमे मानहानि मुवावजे के रूप में 11 करोड़ 50 लाख 15 हजार  रुपये तत्काल जमा करा दें नही तो उत्पीड़न के शिकार मेरे मुवक्किल को न्यायालय की शरण मे जाना पड़ेगा। इस बारे में स्वामी प्रसाद मौर्य से बात की गई तो उनका कहना है कि पुलिस कमिश्नर ने पड़ का दुरुपयोग कर त्यागी के साथ हमे घसीटने का प्रयास किया है और श्रीकांत त्यागी को मेरी संस्तुति पर दो साल का वाहन पास बताया गया है जबकि दो साल वाहन पास बनता ही नहीं हैं उनका यह बयान दूषित भावना से प्रेरित है जिसके लिए हमे उच्चतम न्यायालय भी जाना पड़े तो जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.