Date & Time

गोपालपुर विधानसभा पहुंची सपा के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गयी देश बचाओ देश बनाओ पदयात्रा का हुआ स्वागत

एसटीवी भारत
रिपोर्ट:-अनुराग मौर्य
आजमगढ़।देश बचाओ देश बनाओ पदयात्रा की अगुवाई कर रहे गाजीपुर के अभिषेक यादव का काफिला मंगलवार को गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा तो स्थानीय विधायक नफीस अहमद के नेतृत्व में सपाइयों ने पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया । बिलरियागंज नगर पंचायत के चौराहे पर पहुंची पदयात्रा के दौरान सपाइयों की भीड़ उमड़ पड़ी । वही अभिषेक यादव ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिशा निर्देशन में यह जन जागरूकता अभियान की पदयात्रा निकाली गई है । सरकार के जन विरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए यह पद यात्रा चल रही है यह पदयात्रा नहीं बल्कि जन आंदोलन है प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, भ्रष्टाचार , आदि चरम सीमा पर है और आम जनता सरकार की नीतियों से त्रस्त आ चुकी है यह पदयात्रा लोगों में जन जागरूकता के साथ-साथ अलख जगाने का कार्य करेगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.