Date & Time

कानपुर: कार का ऐसा कटा चालान की सुनने वाले भी रह गए हैरान,यातायात विभाग की बड़ी लापरवाही

एसटीवी भारत
कानपुर।यातायात पुलिस के दारोगा महकमे की किरकिरी कराने से बाज नहीं आ रहे हैं। बार-बार ऐसी हरकत कर रहे हैं कि विभागी अफसरों को शर्मिंदा होना पड़ रहा है। एक बार फिर प्रशिक्षण के बावजूद यातायात विभाग के दारोगा की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। शहर में कार सवार का ऐसा चालान कट दिया कि देखने और सुनने वाले भी हैरान हैं। दारोगा ने कार ड्राइवर का चालान बिना हेलमेट (helmet) को लेकर काट दिया है। युवक के मोबाइल पर एक हजार के जुर्माने का मैसेज आया तो वो भी हैरान है।

दूसरी बार प्रशिक्षण के बाद भी मोबाइल एप से आनलाइन चालान करने में यातायात पुलिस का रवैया सुधर नहीं रहा है। यातायात पुलिस के एक दारोगा ने कार सवार का बिना हेलमेट में चालान कर दिया। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद जब इसकी जानकारी हुई तो कार सवार ने इस पर आपत्ति जताई है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी सुशील शर्मा की कार का 28 जून को खलासी लाइन के पास चालान हो गया। मोबाइल पर मैसेज आने पर इसकी जानकारी हुई तो चालान निकलवाने पर वह चौंक गए। जिसमें फोटो और गाड़ी का नंबर तो उनकी कार का था, लेकिन अपराध बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने का था। ट्रैफिक पुलिस की ओर से उन पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

गलत चालान होने की शिकायतें विभाग के अधिकारियों से हुई तो दारोगाओं को मोबाइल एप से आन लाइन चालान करने का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। इसके बाद भी गलत चालान होने की दशा में पुलिस आयुक्त ने संबंधित दारोगा के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद गलत चालान हो रहे हैं।

- गलत चालान हुआ है तो उसे निरस्त किया जाएगा। साफ्टवेयर में फीडिंग करते समय त्रुटि होने की संभावनाएं हैं।-मनोज कुमार पांडेय, एडीसीपी ट्रैफिक

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.