रिपोर्टर
प्रदीप कुमार मौर्य
प्रयागराज
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की महानगर प्रयागराज इकाई की मासिक बैठक महाराष्ट्र मंडल ( निकट अलोपीबाग मंदिर ) अलोपीबाग के प्रांगण में शिव पूजन सिंह की अध्यक्षता में की गई जिसमें मुख्य अतिथि डा० भगवान प्रसाद उपाध्याय रहे |
जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता , जिला महासचिव सुधीर सिन्हा के संयुक्त निर्देशन में हुई इस बैठक में नई इकाई के लिए सर्व सम्मति से शिव पूजन सिंह को दुबारा महानगर अध्यक्ष बनाया गया और विकास केलकर को महासचिव की जिम्मेदारी मिली | अजीत शर्मा आकाश को उपाध्यक्ष, हिमांशु गुप्ता को मीडिया प्रभारी बनाया गया | शेष पदाधिकारी बाद में घोषित करने की बात हुई |
बैठक में चार नई सदस्यता सहित कई पुराने सदस्यों का नवीनीकरण किया गया और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिनमें आगामी 29 जनवरी को माघ मेला में होने वाले सम्मान समारोह की रुपरेखा बनाई गई निष्क्रिय पदाधिकारियों को पद मुक्त करके सक्रिय लोगों को पदाधिकारी बनाया गया और मासिक बैठक इसी स्थान व समय पर नियमित करने का प्रस्ताव पारित किया गया | महानगर इकाई में प्रकोष्ठों के गठन पर चर्चा के साथ नए वर्ष की संवाददाता डायरी के लिए विज्ञापन एवं मुद्रण व्यवस्था पर गंभीरता से विचार विमर्श हुआ | बैठक में हेमंत बनर्जी , राजेश कुमार यादव,कौशल किशोर सोनी , अजय यादव , अनूप सोनी, मंजेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे |
Thanks for comment in my post