Date & Time

मैनपुरी से बड़ी खबर:अपना ही बूथ हार गए भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य,डिंपल बम्पर जीत की ओर....

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी की लोकसभा सीट और रामपुर,खतौली की विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरु हो चुकी है। यूपी उपचुनाव की सभी सीटों के रुझान आ गये हैं। रुझानों में मैनपुरी में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव आगे हैं। रामपुर में सपा प्रत्याशी आसिम राजा आगे चल रहे हैं। वहीं खतौली में भी सपा-आरएलडी गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया आगे चल रहे हैं।

यूपी में 3 सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरु हो गई है। मैनपुरी में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव और BJP प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य कि किस्मत का फैसला होगा। रामपुर में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी आसिम राजा और भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना में कड़ा मुकाबला है। वहीं खतौली में आरएलडी-सपा गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया और बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के बीच कांटे की टक्कर है।

बता दें, मैनपुरी सीट पर उपचुनाव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण हो रहा है। रामपुर सीट पर सपा नेता आजम खान को अयोग्य ठहराए जाने के कारण खाली हुई थी। वहीं खतौली में विक्रम सिंह सैनी को 2013 मुजफ्फरनगर दंगों के एक मामले में 2 साल की सजा के बाद आयोग्य घोषित किये जाने के कारण हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.