एसटीवी भारत
कौशांबी।भारतीय जनता पार्टी के कौशांबी सांसद विनोद सोनकर के पार्टी विरोधी तमाम कारनामों को कार्यकर्ता पदाधिकारी नहीं हजम पा रहे हैं पार्टी के भीतर सांसद के कारनामे को लेकर जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों का कहना है कि सांसद विनोद सोनकर ने कौशांबी लोकसभा क्षेत्र के कुंडा बाबागंज चायल सिराथू मंझनपुर से भाजपा और गठबंधन प्रत्याशियों को हराने की पूरी रणनीति बनाई है कार्यकर्ताओं का कहना है कि सांसद ने भाजपा के विरोधी प्रत्याशियों को समर्थन दिया है जिससे भाजपा प्रत्याशियों की करारी हार हुई है वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पूरा कौशांबी जिला भगवा मय दिखाई पड़ रहा था और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कौशांबी से भाजपा सांसद विनोद सोनकर जीते थे लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों की पराजय के बाद पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी विचलित हो रहे हैं और वह जयचंद को पार्टी में नहीं रहने देना चाहते हैं कार्यकर्ताओं का कहना है कि सांसद विनोद सोनकर के रहते पार्टी का बंटाधार तय है सांसद के पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते भाजपा प्रत्याशियों को पराजय का मुंह देखना पड़ा है भाजपा के लोगों ने केंद्रीय संगठन से मांग की है कि सांसद विनोद सोनकर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के चलते पार्टी के संगठन से निष्कासित किया जाए
भारतीय जनता पार्टी के केद्रीय संगठन कमेटी से जनपद कौशाम्बी के पार्टी समर्थको ने कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर के पार्टी विरोधी गतविधियो को देखते हुये यह पुरजोर मांग करना शुरू कर दिया है कि पार्टी के इस जयचन्द को 6 वर्षो के लिए पार्टी हित मे निष्काषित करने की कार्यवाही करने में देरी न करे यदि अविलम्ब कार्यवाही न हुई तो आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव मे इन चयचन्दो से पार्टी को बहुत नुकसान होने की आशंका भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने व्यक्त किया है

Thanks for comment in my post