Date & Time

क्या भाजपा सांसद विनोद सोनकर की वजह से केशव मौर्य हारे चुनाव ?


एसटीवी भारत
विधानसभा चुनाव 2022 में कौशांबी सांसद विनोद सोनकर का समाजवादी पार्टी से गलबहियां लगातार उजागर हो रही है कौशांबी सांसद विनोद सोनकर भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी हैं गोवा चुनाव के वह प्रभारी भी बनाए गए हैं बड़े पद पर होने के बाद समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के मंच पर भाजपा सांसद की उपस्थिति का जनता के बीच क्या संदेश जाएगा सपा की समाजवादी पार्टी से गलतियां के चलते भाजपा को विधानसभा चुनाव 2022 में करारी हार का मुंह देखना पड़ा है 
कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र की 5 विधानसभा सीट मंझनपुर सिराथू चायल कुंडा बाबागंज से भाजपा प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है जिससे भाजपा की जमकर छीछालेदर हुई है बताते चलें कि कौशांबी जिले के तिलहापुर गांव निवासी ब्लाक प्रमुख गिरीश पासी इसके पहले भी बहुजन समाज पार्टी कांग्रेस पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों से चुनाव लड़ चुके हैं इस बार समाजवादी पार्टी ने गिरीश पासी को कौशांबी लोकसभा क्षेत्र के बाबागंज विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया था गिरीश पार्टी के चुनाव प्रचार में सांसद विनोद सोनकर दिखाई पड़ रहे हैं गिरीश पासी के साथ सांसद की फोटो वायरल होने के बाद एक बार फिर भाजपा की जमकर छीछालेदर हो रही है बाबागंज विधानसभा सीट पर समाजवादी प्रत्याशी गिरीश पासी के मंच पर भाजपा सांसद विनोद सोनकर की उपस्थिति पर पार्टी के नेता निरुत्तर हो जाते हैं विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भले ही योगी सरकार को पूर्ण बहुमत मिल गया हो लेकिन भाजपा में कौशांबी लोकसभा क्षेत्र से पांचो विधानसभा सीट हार जाना भाजपा के लिए बड़ा मंथन का विषय है भाजपा आखिर 5 विधानसभा सीट पर चुनाव क्यों हार गयी सिराथू विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बड़े नेता भी चुनाव हार गए भाजपा के विधायक प्रत्याशियों को चुनाव हराने की किसने ठान रखी थी जिसे अपने मकसद में पूरी सफलता मिल चुकी है आखिर भाजपा सांसद के सामने कौन सी परिस्थितियां थी जिससे उन्हें भाजपा प्रत्याशी के बजाय समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में ज्यादा दिलचस्पी दिखानी पड़ी है पार्टी विरोधी सांसद के आचरण पर यदि भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने संज्ञान लिया तो सांसद की मुसीबत बढ़ सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.