Date & Time

सचिन पायलट बनाये जा सकते हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष

एसटीवी भारत
पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के घर शुक्रवार की शाम बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के स्थायी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर चर्चा हुई। जी-23 सदस्यों ने सचिन पायलट को कमान देने की मांग की है। 

कहा जा रहा है कि बैठक में जी-23 सदस्यों ने स्थायी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की है। पांच राज्यों में कांग्रेस के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाना जरूरी हो गया है। हालांकि, इसके लिए चुनावों से पहले भी कई बैठकें हो चुकी हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार कांग्रेस को युवा नेतृत्व की जरुरत है। राहुल गांधी को कमान नहीं दी गई तो अगले दावेदार सचिन पायलट हो सकते हैं। 

बस्ती और गोरखपुर मंडल की 41 विधानसभा सीटों की मतगणना समाप्ती की ओर बढ़ रही है।
 
पायलट ग्रासरूट पर काम करने वाले युवा नेता हैं। साथ ही उनमें दायित्व और लोगों को साथ चलने की योग्यता है। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राजस्थान में कांग्रेस को मजबूत किया है। उनके नेतृत्व में भारी संख्या में युवा और नौजवान कांग्रेस से जुड़े हैं। ऐसे में हो सकता है कि पायलट बहुत जल्द कांग्रेस की कमान संभालते हुए नजर आ सकते हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया। 2024 तक सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम प्रमुख बने रहने के लिए चुना गया था। कांग्रेस सभी राज्यों में बुरी तरह हारी है। पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह अपने दोनों सीटों पर हार गए। वहीं नवजोत सिंह सिद्दू, अमरिंदर कौर और हरीश रावत को भी करारी हार मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.