Date & Time

कच्ची शराब पीने के कारण युवक की हुई मौत

एसटीवी भारत
हरदोई।कच्ची शराब से लोगों के परिवार तो बरबाद  हो ही रहे हैं, ही इसके सेवन से लोगों की मौते भी हो रही हैं।लेकिन फिर भी ना तो इस धंधे पर रोक ही लग पा रही और ना ही लोगों में इसका डर भी दिख रहा है।ताजा मामला सुरसा क्षेत्र के सिंघुआमऊ का है जहां बीती शाम एक युवक ने गांव में एक घर से बधी कच्ची शराब पी और थोडे ही समय बाद उसकी मौत हो गई, स्थानीय लोगों ने नाम ना उजागर किए जाने के की बात पर बताया की युवक के मुह से काफी देर तक झाग आता रहा जिससे ये अनुमान लगाया गया की शराब को नशीला बनाने के लिए उसमें कुछ विषैला पदार्थ मिलाया गया।हालांकि मृतक के मां बाप ना होने कारण जायदाद के चक्कर में मृतक के भाईयों ने भी घटना की गंभीरता को नही लिया और आज सुबह पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया ।लेकिन घटना से गांव में कच्ची शराब पीने वाले सहमें हुए दिखे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.