Date & Time

विश्व पत्रकार महासंघ के पत्रकारों ने जिलाधिकारी कार्यालय में किया धरना प्रदर्शन व पांच सूत्रीय मांगों का दिया ज्ञापन*



STV भारत 

 ब्यूरो रिपोर्टर 
कौशाम्बी

उत्तरप्रदेश के जनपद फतेहपुर में पत्रकार साथी दिलीप सैनी की निर्मम हत्या के विरोध में आज कौशाम्बी में विश्व पत्रकार महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष शिवशंकर त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष प्रदीप कुशवाहा के नेतृत्व में पत्रकार महासंघ के सैकड़ो पत्रकारों ने एकत्रित होकर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कौशाम्बी को सौंपा*

*पत्रकार साथियों द्वारा ज्ञापन में दिलीप सैनी की हत्या की सीबीआई जांच की मांग करते हुए दोषियों को फांसी की सजा व उनके घरों पर बुलडोजर की कार्यवाही करने की मांग की एंव पीड़ित परिवार को एक करोड़ की धनराशि व घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की है*

पत्रकार साथियों ने साथ ही उत्तरप्रदेश शासन ने मांग की है कि जल्द से जल्द पत्रकार सुरक्षा  आयोग का गठन हो ताकि पत्रकार साथी सुरक्षित रहे।

*विश्व पत्रकार महासंघ के नेतृत्व में प्रदेशाध्यक्ष शिवशंकर त्रिपाठी ,जिलाध्यक्ष प्रदीप कुशवाहा ,जिला मंत्री मनोज सिंह ,उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ,कोषाध्यक्ष अनूप केसरवानी ,सुरेश सिंह ,सुधीर अर्कवंशी ,अमर सिंह ,दिनेश कुशवाहा ,सोनू यादव आदि सैकड़ो पत्रकार साथी मौजूद रहे*


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.