Date & Time

हरदोई:हरदोई सदर सीट से नितिन अग्रवाल ने रचा इतिहास

हरदोई : नितिन अग्रवाल ने 43 हजार148 वोटों से जीत की हासिल वही SP के अनिल वर्मा को मिले 82 हजार 637 वोट,उत्तर प्रदेश की हरदोई सदर विधानसभा सीट पर लंबे समय से नरेश अग्रवाल और उनके परिवार का ही कब्जा रहा है। इस सीट पर लगातार पांच चुनाव में नरेश अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। वहीं उनके बेटे नितिन अग्रवाल 2017 में सपा प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज कर चुके थे और इस बार भाजपा से फिर नितिन अग्रवाल ने शानदार 43 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की। उत्तर प्रदेश का हरदोई जनपद लखनऊ और कानपुर के बीच बसा हुआ है। जनपद में कुल 8 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें से सात सीटों पर 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। वहीं एक सीट पर मोदी लहर के बावजूद भी सपा प्रत्याशी के रूप में नरेश अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल ने जीत दर्ज की। वहीं इस बार 2022 के चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही नितिन अग्रवाल समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए. वहीं बीजेपी ने उन्हें हरदोई सदर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया. जबकि इस सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अनिल वर्मा चुनाव मैदान में थे दोनों ही दलों के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही थी लेकिन नितिन अग्रवाल ने शानदार जीत हासिल की जिससे बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का मौहाल बना हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.