Date & Time

यूपी के इस थाने में लगा बैनर,भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है,जानें क्या है पूरा मामला

एसटीवी भारत
मेरठ । उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिसकर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने थाने में जमकर हंगामा और धरना प्रदर्शन किया। यहीं नहीं भाजपाइयों ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। महिला को दुकान का कब्जा दिलाने लिए मेडिकल थाने पहुंचे थे भाजपाई। पुलिस के खिलाफ सैकड़ों भाजपाइयों ने की नारेबाजी।

यहीं नहीं भाजपाइयों ने दिवार पर थानेदार का विवादित बैनर भी लगा गए और थानेदार साहब को भनक तक नहीं लगी। इस बैनर पर लिखा हुआ है कि भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है… थाना प्रभारी संतशरण सिंह..!!

पोस्टर हुआ वायरल तो मचा हड़कंप

थाने के मुख्य द्वार की दीवार पर लगाया गया ये बैनर जब वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। मामले की भनक थाना प्रभारी साहब को लगी तो उनके हौश उड़ गए और आनन-फानन में बैनर को हटाया गया, लेकिन तब तक फोटो वायरल हो चुका था।

नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कसा तंज

वहीं फोटो वायरल होने पर यूपी में सियासत भी तेज हो गयी सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पोस्टर शेयर करते हुए तंज कसा, उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है इन पाँच-छह सालों में सत्तापक्ष के लोगों का आना मना हुआ थानों में। ये है उप्र की भाजपा सरकार का बुलंद इक़बाल!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.