Date & Time

बारात में दूल्हे समेत बारातियों की जोरदार हुई पिटाई,जाने वजह

एसटीवी भारत
हरदोई जिले में बरात में पिटाई होने से नाराज दूल्हे ने विदा होकर ससुराल आई दुल्हन की जमकर पिटाई कर दी। वह गंभीर रुप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सांडी थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव निवासी रामभजन ने अपनी बेटी अनीता की शादी 26 मई को पिहानी के मंसूरनगर निवासी राजवीर के साथ की थी।

बरात वाले दिन बरातियों के शराब के नशे में होने पर ग्रामीणों से विवाद हो गया था। जिसमें ग्रामीणों ने बरातियों के साथ दूल्हे की पिटाई कर दी थी। इसमें दूल्हे को काफी चोट आई थी। किसी तरह समझौता होने पर शादी की रस्में हुईं थी। 27 मई को विदा होकर ससुराल पहुंची बेटी की पति ने जमकर पीटा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

हालत बिगड़ने पर ससुरालियों ने उसे एक निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया। किसी तरह सूचना मिलने पर वह लोग पहुंचे और बेटी को लेकर जिला अस्पताल आए। पीड़िता के पिता रामभजन के मुताबिक बरात मेें पिटाई होने का बदला दामाद ने बेटी की पिटाई करके लिया है। पिहानी कोतवाल दिलेश सिंह ने बताय कि तहरीर मिलने पर डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.