कानपुर।उत्तर प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य रामाश्रय दिवाकर आज सर्किट हाउस कानपुर में कानपुर उत्तर एवं कानपुर दक्षिण जिले के अनुसूचित मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक कर कहा कि उत्तर प्रदेश में पूज्य योगी आदित्यनाथ जी एवं केंद्र सरकार मैं माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विभिन्न जनहित की योजनाएं चलाई जा रही है अनुसूचित वर्ग के लोगों के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं आवास उज्जवला राशन के साथ-साथ अनुसूचित वर्ग के छात्रों के लिए बड़े पैमाने पर छात्रवृत्ति दी जा रही है ।
दोनों जिले के कार्यकर्ताओं से राम आसरे दिवाकर नें आग्रह किया कि भारतीय जनता पार्टी एक-एक कार्यकर्ता अनुसूचित वर्गों की बस्तियों में भ्रमण करके एवं प्रवास करके प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सभी समाज के लोगों को मिले इसके लिए जन जागरण अभियान चलाना होगा भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के मंत्री मोहित सोनकर के नेतृत्व में अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य रामाश्रय दिवाकर ने बाबू पुरवा फजलगंज गोविंद नगर कच्ची बस्ती में भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर समाज के विभिन्न लोगों से मुलाकात कर आग्रह किया कि 2024 में एक बार पुनः मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए कमर कस लें योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचे उसकी संपूर्ण योजना बनाकर अपने अपने कार्य में जुट जाएं 30 मई को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी की सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता अपनी-अपनी बस्तियों में सेवा कार्य करें एवं योजनाओं के कैंप लगाकर सभी को जानकारी दें ।
बैठक एवं भ्रमण कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय मंत्री मोहित सोनकर सी एल बघेल पंकज पासवान विजय वर्मा नरेश कठेरिया जयनारायण कुरील ओमप्रकाश बक्सरिया धीरज बालवीर विनोद सोनकर सहित दर्जनों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए ।

Thanks for comment in my post