Date & Time

उन्नाव:सफीपुर अवैध अतिक्रमण पर चला बाबा का बुलडोजर

एसटीवी भारत
सफीपुर -उन्नाव।कस्बा में शुक्रवार को उप जिलाधिकारी राम शक्ल मौर्य के नेतृत्व में अवैध रूप से  सड़क की पटरी पर हुए स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर और किया गया ‌ध्वस्व। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण कारियों को  चेतावनी दी कि अगर किसी ने फिर से दुकान लगाई तो बुलडोजर लगवाकर तोड़ दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की सख्ती के चलते कुछ लोग खुद ही अपनी दुकान हटा ली थी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार राय, अधिशाषी अधिकारी डाॅ अनुपम सिंह, प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकांत सिंह मौजूद रहे।अतिक्रमण टीम के साथ पुलिस टीम भी थी ।

बुलडोजर से हटवाया गया अवैध कब्जा

कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान  उन्नाव-हरदोई मार्ग पर कोतवाली से गन्धे नाले तक व मिँयागंज तिराहे से रेलवे गेट तक प्रमुख स्थानों पर चलाया गया। चार घंटे तक अधिकारीगणो ने भीषण गर्मी को दरकिनारा करते हुए पसीना बहाते हुए अवैध कब्जा हटाने की यह कार्रवाई चली। दुकानदारों ने टीम को आता देख अपना सामान समेट लिया। जिन लोगों ने नहीं हटाया, उनका बुलडोजर से हटवा दिया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान का यह दूसरा दौर था इसको लेकर दुकानदारों में हडकंप मचा रहा।

आगे भी जारी रहेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान। एसडीएम ने कहा कि आगे भी अभियान जारी रहेगा। अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दुकानदारों को आगे से सड़क के किनारे अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी।यह भी बताया जो मार्ग रहे गये है उन पर‌ भी अतिक्रमण अभियान चलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.