एसटीवी भारत,कानपुर।कानपुर आउटर के बिधनू थाना अंतर्गत कोरिया गांव में महिला पर तेजाब डाल उसका चेहरा बर्बाद करने के प्रयास का मामला सामने आया है सिरफिरे आशिक ने विधवा पर अपनी बात ना माने जाने के बाद एसिड फेंक दिया गया। कानपुर पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
क्या था पूरा मामला । आपको बता दें महिला ने जो बताया उसके अनुसार आरोपी अजय की महिला के दिवंगत पति के साथ दोस्ती थी और वह पति के साथ घर आया जाया करता था इसी दौरान 1 साल पहले महिला के पति की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई इसके बाद से अजय महिला को सहारा देता आ रहा था।
महिला से शादी करना चाहता था अजय
महिला को सहारा देते देते अजय महिला से प्रेम करने लगा था इसके बाद उसने महिला से शादी का प्रस्ताव रखा , साथ ही महिला का आरोप है शादी का प्रस्ताव देकर वह उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाना चाहता था, कई बार रास्ता रोककर महिला को उसने परेशान करना भी शुरू कर दिया था इन सबसे ऊबकर जब महिला ने शादी से साफ इंकार कर दिया तब खुन्नस में आकर अजय ने महिला पर तेजाब फेंक दिया ।
महिला से शादी करने के लिए दे दिया अपनी पत्नी को तलाक
प्रेम प्रसंग कहें या एक तरफा मोहब्बत हाल यह था कि आरोपी अजय ने महिला से शादी करने के लिए अपनी पत्नी तक को तलाक दे दिया था इसके बाद भी शादी नहीं हो पाने से वह बेहद नाराज था और बैटरी से निकला हुआ तेजाब लेकर वह महिला से मिलने पहुंचा था महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक उसने हमला कर तेजाब डाल दिया। वही आरोपी अजय की दलील है की झगड़े के बीच डब्बे में बंद तेजाब अपने आप महिला के ऊपर गिर गया।
कानपुर आउटर एसपी अजीत सिन्हा (Ajeet Sinha ) ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है , पीड़िता की तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर थाना पुलिस पूछताछ कर रही है और गुरुवार

Thanks for comment in my post