Date & Time

उन्नाव:ग्राम प्रधान ने लोगों को पट्टे का लालच देकर ले गया तहसील अन्य लोगो पर लगाए आरोप,उप जिला अधिकारी ने जांच के दिए निर्देश

एसटीवी भारत
ब्यूरो रिपोर्ट उन्नाव 
बांगरमऊ उन्नाव 27 मई ।आज गंज मुरादाबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महोलिया प्रधान प्रतिनिधि द्वारा ग्रामीणों को गुमराह करके एक सैकड़ा लोग तहसील में जमा कर दिए और कोटेदार तथा अवैध निर्माण कर रहे लोग पर लगाया गंभीर आरोप एसडीएम ने टीम गठित करके पैमाइस के लिए निर्देशित कर दिया।
गंज मुरादाबाद क्षेत्र के ग्राम महोलिया में प्रधान प्रतिनिधि द्वारा एक सैकड़ा ग्रामीणों को पट्टे के नाम पर ग्रामीणों को तहसील में जमा कर दिया यहां पर मांजरा कुछ और ही था ग्रामीणों को गुमराह करके कोटेदार पर ग्राम समाज की जमीन पर कर रहे निर्माण के लोगों पर गंभीर आरोप लगाया जब लोगों को पता चला कि हमको इसलिए लाया गया तो आपस में चर्चा करने लगे लोग आए हुए लोगों ने कहा कि हमको पट्टा लेने के नाम से तहसील लाया गया था मगर हमें यही नहीं पता था कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दूसरों पर आरोप क्यों लगा दिए हमको तो पट्टे के लिए लाया गया था हमको पता चाहिए था ना कि हम किसी की शिकायत में शामिल थे गांव लौटते ही लोगों में चर्चा का विषय बनतारा और आपस में लोग चर्चा करते रहे कि हमारे साथ कितना बड़ा विश्वासघात किया गया कि दूसरों के खिलाफ हमको खड़ा कर दिया गया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अपनी मनमानी के चलते जगह-जगह चुनावी विरोध एक दूसरे से निकाल रहा है जिससे गांव के लोग काफी परेशान हैं अभी कुछ दिन पहले एक महिला से छेड़छाड़ बलात्कार का बनाया गया था फर्जी तरीके से ग्रामीणों को गुमराह करके आने एक दूसरे की शिकायत करता रहता है। जिससे आए दिन गांव में झगड़ा फसाद बना रहता है यह प्रधान प्रतिनिधि अपनी चुनावी गोटी सेकने में लगा रहता है जबकि खुद ग्राम समाज पर कब्जा करके मकान बनवा रखा है।
एसडीएम ने टीम गठित करके चार लेखपाल व दो कानूनगो को पैमाइस के लिए निर्देशित कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.