Date & Time

हरदोई:अवैध खनन कर माफियाओं ने पाटा तालाब

हरदोई:कोतवाली क्षेत्र में खनन माफियाओं के तालाब पटवाने का मामला सामने आया है। बिना परमिशन खनन माफिया ने स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से तालाब पटवाया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर चौकी क्षेत्र में खनन माफियाओं ने कौढ़ा तालाब का भराव करवाया है। जिसमें किसी मिश्रा जी के नाम से 14 से 20 लाख के बीच ठेका लेने का ऑडियो वायरल हो रहा है। और ऑडियो में 500 से 600 ट्राली पड़ जाने की बात हो रही है। सूत्रों के मुताबिक जिला पंचायत सदस्य सचिन मिश्रा ने ठेका लेकर दबंगई के दम पर तालाब पटवाया है। और उस पर खनन माफियाओं की नियत खराब हो गई है। खनन माफिया तालाब पाटकर उस पर प्लॉटिंग करना चाहते है। लेकिन जिला प्रशासन एक तरफ तालाब खाली करवा रहा है, और दूसरी तरफ खनन माफिया सत्ता की हनक में तालाब पाटते नजर आ रहे है।
वायरल वीडियो में जेसीबी मशीन से मिट्टी डलवाकर तालाब पटवाया जा रहा है। जिसमें बिना परमिशन तालाब पटवाने की बात हो रही है। किसी मिश्रा के नाम से ठेका लेकर तालाब को पटवाया गया है। अवैध मिट्टी खनन के कारोबार में अवधेश यादव का नाम खुलकर सामने आ रहा है। जबकि उसके पीछे अवैध खनन में कई नामचीन हस्तियों का नाम है।
बड़ी बात यह है कि शासन के निर्देश पर तालाब संरक्षित किए जा रहे है। और उन्हें अमृत सरोवर योजना से जोड़ा जा रहा है। लेकिन तालाबों पर अवैध खनन माफियाओं की नियत खराब है। और वह आयेदिन कोई न कोई तालाब सत्ता के संरक्षण में कब्ज़ाते नजर आ रहे है। खनन माफिया अकेले अवैध खनन कर तालाब नहीं पाट रहे है। उनके पीछे अवैध खनन कारोबार में कई नामचीन हस्तियों के हाथ है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस -प्रशासन किस प्रकार खनन माफियाओं पर कार्यवाही कर मिशाल पेश करेगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.