फिरोजाबाद।हाइस्कूल बोर्ड की परीक्षा देने आए छात्र और शिक्षिका में पहली नजर में ही प्यार हो गया।कुछ दिनों प्यार परवान चढ़ गया।जिसके चलते छात्र और शिक्षिका दोनों ही अपने प्यार में डूबकर फरार हो गए।दोनों ही परिवारों ने पुलिस को घटना की जानकारी तो दी है लेकिन बदनामी के डर तहरीर नही दी है।उत्तर थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय युवती रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक डिग्री कॉलेज में पढ़ाती है।बताया गया कि इसी कॉलेज में इंटर कॉलेज भी है।इसमें कुछ समय पहले ही हाइस्कूल की परीक्षाएं हुईं थी।रामगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला 17 वर्षीय किशोर हाइस्कूल की परीक्षा देने आया था जिस कक्ष में उसने परीक्षा दी उसी कक्ष में शिक्षिका की ड्यूटी लगी हुई थी।चर्चा है कि छात्र और शिक्षिका इसी दौरान सम्पर्क में आए और दोनों में प्यार हो गया ।
पुलिस के अनुसार तीन दिन पूर्व से दोनों फरार हो गए हैं।छात्र और शिक्षिका के घर न पहुंचने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी।काफी तलाश के बाद भी दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।इसके बाद खोजबीन के दौरान छात्र और शिक्षिका के बारे में दोनों के घरवालों को जानकारी हो गयी।
3 दिन बीत जाने के बाद भी जब छात्र और शिक्षिका घर वापस नहीं आए, तो दोनों के परिजन रामगढ़ थाने में पहुँचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी।दोनों ही परिवार इस प्रकरण के बाद बदनामी के डर से सहमे हुए हैं और कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं जिसकी वजह से दोनों पक्षों द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा के कहना है टीचर उत्तर थाना क्षेत्र की रहने वाली है जिनकी उम्र लागभग 22 साल है और छात्र रैपुरा रामगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है जिसकी उम्र करीब 17 साल है दोनों के ही परिजन थाने आये थे उन्होंने जानकारी दी है लेकिन तहरीर नहीं दी है इसलिए पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं कि जा सकती है।

Thanks for comment in my post