Date & Time

उन्नाव:मंदिर से 100 मीटर देसी शराब का ठेका आए दिन नशेड़ी मंदिर जाने वाली महिलाओं से करते हैं अभद्रता

ब्यूरो रिपोर्ट
बांगरमऊ, उन्नाव 17 जून ।नगर के संडीला रोड पर स्थित रेलवे क्रासिंग के निकट बाबा भैरवानंद के मंदिर पर जा रही महिलाएं व बच्चियों से मनचले आए दिन करते रहते अभद्रता जिससे महिलाओं को निकलना हुआ दूभर लगातार मनचले मोटरसाइकिलो से फर्राटे भरते हुए नजर आते रहते हैं एंटी रोमियो पुलिस बनी अनजान जिससे आए दिन यह मनचले घटनाएं देने में सफल रहते हैं।
नगर के संडीला मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट बाबा भैरवानाथ का मंदिर है जहां पर सुबह-शाम महिलाओं व बच्चियों का आना जाना लगा रहता है यह मनचले भर्राटे भरते हुए मोटरसाइकिलों से इन महिला व बच्चियों से कमेंट करते हुए निकल जाते हैं और आए दिन छींटाकशी करते रहते हैं मंदिर से कुछ ही दूरी पर देसी ठेका शराब की दुकान है जहां पर शाम 6:00 बजे के बाद मेला जैसा लगा रहता है और एक ही दूरी पर मंडी समिति है यहां पर व्यापारियों का आना जाना रहता है अराजक तत्वों का इस रोड पर बोलबाला बना रहता है एंटी  रोमियो पुलिस भी अनजान बनी हुई है ना ही गश्त करती हुई नजर आती है नाही कस्बा पुलिस गश्त करती जिससे इन मनचलों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं और लगातार घटनाओं को अंजाम देते चले आ रहे हैं महिला व बच्चियों को मंदिर पर जाने के लिए डर सा बना रहता है एक और योगी सरकार लगातार इन मनचलों पर शिकंजा कसने में लगी हुई है मगर पुलिस की हिलाहवाली के चलते शिकंजा नहीं लग पा रहा है जिससे आए दिन यह मनचले छींटाकशी करने में लगे रहते।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.