Date & Time

आज घोषित होंगे यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम,जाने कितने समय आएंगे परिणाम

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम को लेकर बड़ा अपडेट है। आज हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित होगा। हाईस्कूल का परिणाम अपराह् 2 बजे व इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। इस बार परीक्षा परिणाम की घोषणा लखनऊ से न होकर यूपी बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से ही की जाएगी। इस परीक्षा परिणाम की बेसब्री से इंतजार प्रदेश के 47 लाख परीक्षार्थी कर रहे हैं।


कैसे और कहां देख सकेंगे परिणाम?

माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in व upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर देख सकेंगे। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि बोर्ड का परिणाम आज घोषित किया जाएगा।


यह भी देखें:-वरमाला पहनाने के बाद दूल्हे की नजर हटते ही प्रेमी ने भर दी दुल्हन की मांग


ऐसे डाउनलोड होगी मार्कशीट

यूपी बोर्ड का परिणाम जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में जाने के लिए मार्कशीट की जरूरत होगी। हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे औँर कहां से डाउनलोड होगी। 10वीं या 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर लॉगइन करना होगा। इसके बाद नामांकन / पंजीकरण संख्या डालकर आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।


यह भी देखें:-उन्नाव:सेना भर्ती प्रक्रिया से आक्रोशित युवाओं ने किया धरना प्रदर्शन


51 लाख छात्रों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने बताया कि लगभग 48 लाख छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में शामिल हुए हैं। इनमें से 27,81,654 परीक्षार्थी हाई स्कूल के और 24,11,035 परीक्षार्थी इंटरमीडियट परीक्षा के हैं। 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए लगभग 51,92,689 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.