Date & Time

अग्निपथ योजना के आने पर 2 साल से सेना में जाने के लिए तैयारी कर रहे नव युवक ने की आत्महत्या

 

जींद।सेना की नई स्कीम ‘अग्निपथ योजना’ से आहत एक युवक सचिन के आत्महत्या करने के बाद उसके गांव में मातम है. सूचना मिलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई. युवक का जींद के जुलाना कस्बे में लिजवाना गांव में अंतिम संस्कार किया गया. जानकारी के मुताबिक, लिजवाना कला गांव में 2 साल से सेना की भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक ने आज रोहतक के पीजी हॉस्टल के रूम में फांसी का फंदा लगाकर की सुसाइड कर लिया.

जुलाना क्षेत्र के लिजवाना कला गांव में आज 23 वर्षीय युवक सचिन ने रोहतक के पीजी हॉस्टल के रूम में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. वह भर्ती कैंसिल होने और सरकार द्वारा 4 साल की स्कीम लाने के चलते सचिन ने यह कदम उठाया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.