कानपुर। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और धीरे-धीरे क रवह प्यार में बदल गई। प्रेमी अपनी प्रेमिका को खुश करने के लिए दिन रात मेहनत करता। वह जो मांगती वह लाकर देता। दोनों का प्यार चरम पर था, तभी प्रेमिका उससे दूरियां बनानी शुरू कर दी। फोन पर वह प्रेमी के बजाए दूसरे लड़कों से बात करने लगी। प्रेमी ने खुद के अलावा उसके माता-पिता की कसम खिलवाई, लेकिन प्रेमिका ने उसे भी तोड़ दिया। इसी से आहत होकर सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के सीने में चाकू से 40 वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए महिला समेत मुख्य आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
30 मई को हुई थी हत्या
कानपुर नगर के साढ़ थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले शिक्षक की 19 वर्षीय बेटी बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी और बीएडप्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसने 5 मई 2022 को जहानाबाद स्थित एक कोचिंग ज्वाइन की थी और प्रतिदिन साइकिल से पढ़ने जाती थी। 30 मई को छात्रा कोचिंग पढ़ने के लिए साइकिल से जहानाबाद गई, लेकिन घर लौटकर नहीं आई। दूसरे दिन उसका शव शव मिला था। कपड़े अस्तव्यस्त थे और चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चाकू से 40 से ज्यादा बार शरीर पर वार करने के निशान मिलने की पुष्टि हुई थी।
ऐसे पुलिस के हत्थे लगे आरोपी
पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की। छात्रा की छोटी बहन से पूछताछ की। जिसके बाद पुलिय को प्रेमी से जुड़ा सुराग मिला था। पूछताछ में छोटी बहन ने जिस युवक की जानकारी दी थी, पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसके बारे में सभी जानकारियां भी जुटाईं तो हत्या से उसका कनेक्शन स्पष्ट हो गया था। सीओ योगेंद्र मलिक के नेतृत्व में टीम ने हत्यारोपित शीलू उर्फ अजय सोनकर, दोस्त छोटू उर्फ अवनीश सोनकर और दोस्त की मां माया देवी निवासी द्वारिकापुर जहानाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
‘हां मैंने प्रेमिका का किया कत्ल’
पुलिस की पूछताछ में सिरफिरे आशिक ने युवती की हत्या करना कबूल किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि, 30 मई 2022 को जब प्रेमिका जहानाबाद की कोचिंग में पढ़ने आई थी तो 10 बजे फोन करके उसे बाहर बुलाया। फिर बाइक पर बिठाकर कुछ दूर खैराबाद स्थित यूकेलिप्टस के बगीचे में ले गया। शीलू ने पुलिस को बताया कि बाग में पहले उससे दुष्कर्म किया फिर पीछे से पकड़कर चाकू से गला रेत दिया था। इसके बाद ब्लेड और चाकू से शरीर पर कई वार किए थे। मौत होने के बाद उसने दोस्त की मां माया देवी को खून से सने कपड़े धुलने के लिए दिए। फिर वह फरार हो गया और दोस्त छोटू उर्फ अवनीश से फोन पर बात करके पल-पल की जानकारी लेता रहा।
इस वहज से मारा ‘साहब’
आरोपी ने ुलिस को बताया कि प्रेमिका दूसरे लड़कों से बात करती थी, जो उसे कतई बर्दाश्त नहीं था। इसके लिए मैंने उसे कई बार मना भी किया था। इतना ही नहीं दूसरे लड़के से बात करने के दौरान उसका मोबाइल फोन छीनकर तोड़ भी दिया था। उसकी आदत नहीं सुधरी तो उसे घाटमपुर स्थित देवी मंदिर ले गया था, वहां पर उसने अपने भाई व परिवारवालों की कसम भी खाई थी कि अब वह दूसरे किसी लड़के से बात नहीं करेगी। इसके बाद फिर वह लड़कों से बात करने लगी। आरोपी ने पूछताछ कर रहे इंस्पेक्टर से कहा कि, साहब बहुत जतन किए पर वह नहीं मानी और फिर मैंने उसे सकब सिखाने का प्लान बनाया।
जहर भी खाया पर प्रेमिका नहीं मानी
आरोपी ने पुलिस को बताया कि नाराज होकर मैंने खुद तीन माह पूर्व डाई पीकर जान देने का प्रयास किया था। इसके बावजूद वह नहीं मान रही थी, इस वजह से प्यार का कत्ल कर दिया। वह केरल के कासरगुड कुट्टीपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना बनाने का काम करता था और वारदात को अंजाम देकर वह वहीं चला गया था। कुछ दिन बाद आया तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। फतेहपुर एसपी राजेश कुमार सिंह के मुताबिक, छात्रा के अन्य लड़कों से बात करने से नाराज होकर शीलू उर्फ अजय सोनकर ने दुष्कर्म के बाद चाकू व ब्लेड से हत्या कर दी थी। मुख्य हत्यारोपित पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) व गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। हत्यारोपित के दोस्त व एक महिला पर साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेजा जा रहा है।

Thanks for comment in my post