हरदोई।माधोगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत हसनपुर ज्योली में मजदूरों के साथ बच्चे भी कर रहे काम यहां पर 10 से 12 वर्ष के बच्चों से भीषण गर्मी में फावड़ा से खुदाई कराकर तसले में मिट्टी भरकर फेकवाया जा रहा है।
माधोगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत हसनपुर ज्योली में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत गाँव में तालाब का गहरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य में बाल मजदूरी कराए जाने का मामला सामने आया है। यहां पर मजदूरों के साथ 10 से 12 साल के बच्चों से भीषण गर्मी में कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों की माने तो पंचायत सचिव की सांठ-गांठ से रोजगार सेवक मजदूरी के लिए गांव से पलायन कर गए जॉबकार्ड धारकों के बच्चों से उनके नाम पर यह कार्य करवा रहे हैं। यही नहीं मास्टर रोल की अगर जांच की जाए तो एक ही व्यक्ति दो-दो जगह एक समय मे कार्य कर रहा है। कुछ लोंगों के तो बिना कार्य किए ही उनके नाम भरकर फर्जी तरीके से रुपया निकला जा रहा है। यहां रोजगार सेवक व पंचायत सचिव की मनमानी से बिना जाब कार्डधारी बाल मजदूरों से काम कराया जा रहा है।

Thanks for comment in my post