Date & Time

अमेठी पहुँचे प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुशवाहा, यूपी बोर्ड व सब इंस्पेक्टर पद पर हुई चयनित होने पर किया सम्मानित

एसटीवी भारत
अमेठी।अमेठी पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुशवाहा ने जिले में सब इंस्पेक्टर में चयनित छात्राओं एवं हाई स्कूल में जिला अमेठी में टाप टेन में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर छात्रा को उनके निज आवास पहुँच कर सम्मानित किया, सर्व प्रथम मा. अरूण कुमार मौर्य निवासी अमेठी की पुत्री स्वाती मौर्य का सब इंस्पेक्टर उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित होने पर सम्मानित किया गया, 
तत्पश्चात्  ग्राम राजगढ़, गौरीगंज अमेठी पहुंचकर मा. रामराज मौर्य की पुत्री संध्या मौर्य का सब इंस्पेक्टर उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित होने पर सम्मानित किया गया, तत्पश्चात् मा. हरिशंकर मौर्य निवासी दून्दीपुर गौरीगंज अमेठी निवासी की पुत्री प्रिया मौर्य जिन्होंने हाई स्कूल की परिक्षा में जिला अमेठी में टाप टेन की सूची में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया, इस सम्मान/प्रोत्साहन के क्रम में सभी छात्राओं के माता पिता एवं अभिभावकों का सम्मान भी किया गया, सभी उपस्थित प्रबुद्ध जनो का विचार भी लिया गया, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, सिविल परीक्षा या अन्य परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र एवं छात्राओं को जो गरीब परिवार के है, उनको आर्थिक सहयोग किया जायेगा, सभी छात्र एवं छात्राओं का प्रसाशनिक अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन किया जायेगा, इस अवसर पर, परम आदरणीय डा. राधेश्याम मौर्य प्रेंसिपल ग्राम विकास इंटरमीडिएट कालेज देल्हुपुर प्रतापगढ़, आप राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित शिक्षक है, घनश्याम मौर्य पल्टन बाजार प्रतापगढ़, पवन मौर्य शिक्षक जूनियर हाई स्कूल, शैलेंद्र प्रताप मौर्य प्रदेश संगठन मंत्री अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा उत्तर प्रदेश, डा. शिवेन्द्र मौर्य प्रवक्ता इंटरमीडिएट कालेज अमेठी, अशोक प्रताप मौर्य शिक्षक जिला महासचिव अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा प्रतापगढ़, अखिल भारतीय मौर्य महासंघ जनपद अमेठी के संरक्षक रामजस मौर्य, जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद मौर्य,महामंत्री अरुण कुमार मौर्य,सांस्कृतिक मंत्री सिंगर संदीप मौर्य,एड.धीरेंद्र मौर्य, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रूबी  मौर्य,राहुल मौर्य,अमरजीत मौर्य, श्याम मौर्य,अनिल मौर्य,रामाकांत मौर्य (शिक्षक) महामंत्री-जूनियर  माध्यमिक शिक्षक संघ अमेठी, आदि उपस्थित रहे, आलोक कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा उत्तर प्रदेश ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.