Date & Time

उन्नाव:दहेज मांगने का आरोप लगाकर बारात वापस लौटाई


एसटीवी भारत
सफीपुर-उन्नाव।देर रात्रि विवाह में वर-वधू की भौंरी होने के पहले चढ़ावे में जेवर तथा कपड़ों को लेकर लड़की पक्ष ने दहेज मांगने का आरोप लगाकर बारात वापस लौटाई। 
मामला सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव का है जहाँ पर बीते शुक्रवार की शाम पप्पू की बेटी की शादी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के बंदी खेड़ा निवासी रामजीवन के साथ हो रही थी वरमाला आदि कार्यक्रम होने बाद लड़की पक्ष ने भंवर के समय दो लाख नगद की डिमांड की और पैसे मिलने तक रश्म कार्यक्रम रोक दिया। ऐसे में बेटी सरोजनी ने दहेज मांगता देख शादी से इनकार कर दिया। मामले में शनिवार को लड़की और लड़की पक्ष कोतवाली में आ पहुंचे जहां पर लड़की के पिता ने पुलिस को अपना दुखड़ा सुना कर दहेज उत्पीड़न का शिकायती पत्र दिया है।
पुलिस ने दोनो पक्षों को कोतवाली में बुलाया जहां पर दोनो पक्षों ने अपना अपना सामान लेकर समझौता कर लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.