Date & Time

राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने किया नामांकन,पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

एसटीवी भारत
NDA से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू  ने आज पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दर्ज किया। बता दे कि उनके नामांकन में जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, CM योगी, CM पुष्कर धामी समते कई राज्यों के सीएम मौजूद रहे।

आपको बता दे की द्रौपदी मुर्मू इससे पहले झारखण्ड राज्य की राजयपाल भी रह चुकी है, और वह आदिवासी समुदाय से आती है।बीजेपी अध्यक्ष ने बताया था की 20 लोगों के नाम पर चर्चा के बाद द्रौपदी मुर्मू के नाम पर सहमति बनी थी। वहीं कयास लगाये जा रहे है कि द्रौपदी मुर्मू के सहारे भाजपा आने वाले समय में आदिवासी वोटो को साधने की कोशिश करेगी।
 

बता दे कि झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु का जीवन कई संघर्षो से भरा हुआ है। ओडिशा में 20 जून 1958 को द्रौपदी मुर्मु का जन्म हुआ। उनके पिता बिरंची नारायण तुडू थे। उनका विवाह श्याम चरण मुर्मू के साथ हुआ था। उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू हैं। द्रौपदी मुर्मू दो बेटे और एक बेटी हुई। द्रौपदी मुर्मू के दोनों बेटों की मृत्यु हो गई और फिर समय के साथ उनके पति भी साथ छोडकर हमेशा के लिए पंचतत्व में विलीन हो गए। इन कठिनाइयों के बाद भी उन्होने हार नही मानी। उन्होंने जूनियर असिस्टेंट के रूप में 1979 में ओडिशा सरकार में काम के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी। बाद में वे राजनीति में आ गईं और विधायक चुनी गईं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.