नौबस्ता-कानपुर। यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान बनाने वाली छात्रा किरण कुशवाहा को उनके निज आवास नौबस्ता कानपुर पहुँच कर आलोक कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा उत्तर प्रदेश ने भारत की प्रथम प्रशिक्षित शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले का चित्र देकर सम्मानित किया। पंचशील मुकुट एवं अंगवस्त्रम भी भेंट किया । साथ ही आप के माता पिता का सम्मान किया गया। आलोक कुशवाहा के अनुसार किरण कुशवाहा का परिवार बहुत ही गरीब है। पिता टैक्सी ड्राइवर हैतथा माता गृहणी है। किरण पांच बहनों में सबसे छोटी है। किरण का भविष्य में लक्ष्य आइएएस बनना है।संयुक्त परिवार मे चाचा सब्जी बेंचते है। अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा उत्तर की टीम ने आर्थिक सहयोग भी किया। तथा भविष्य में पढाई में जो भी खर्च आयेगाउसको भी पूरा करने का वादा किया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के कानपुर पहुंचने पर कानपुर, नगर, ग्रमीण तथा महानगर के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर रामलाल मौर्य पूर्व निजी सचिव सचिवालय लखनऊ, श्यामेश कुशवाहा(जिलाध्यक्ष-कानपुर ग्रामीण), आशीत कुशवाहा, प्रदीप मौर्य लोकगायक, विशाल कुशवाहा(जिलाध्यक्ष-कानपुर महानगर) , गोल्डी मौर्य(अध्यक्ष-कानपुर मंडल), संदीप कुशवाहा(प्रभारी-कानपुर मंडल), ज्ञानेश कुशवाहा(जिला संगठन मंत्री कानपुर महानगर), गौरव कुशवाहा( महासचिव-कानपुर मंडल) किरन कुशवाहा आदि, उपस्थित रहे।
प्रतिभा कहीं से भी निकल सकतीं है:प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुशवाहा
0
जून 27, 2022

Thanks for comment in my post