Date & Time

अचानक लगी आग से करीब आधा दर्जन घर जलकर हुए राख, पहुंचे पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला

कानपुर। जनपद के नर्वल तहसील क्षेत्र के साढ़ थाने के अंतर्गत बिरहर चौकी के असेनियाँ गांव में बुधवार लगभग ग्यारह बजे लगी आग में से 10 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए आग में लाखों रुपये की गृहस्थी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया,लोगों के तन में पहने कपड़े छोड़कर सब कुछ जलकर राख हो गया था ।भीतरगांव ब्लॉक के ग्राम असेनिया में अचानक आग लग जाने के कारण रामगोपाल पाल, रामअवतार पाल, रामजीवन कुशवाहा, बलराम कुशवाहा, वंशलाल प्रजापति, शैलेंद्र प्रजापति, हीरालाल कुशवाहा, जितेंद्र पाल, गोरेलाल पाल, रामआसरे कुशवाहा एवं इन्द्राणी कुशवाहा आदि के घर बुरी तरह से जल कर क्षतिग्रस्त हो गए थे जिसकी सूचना प्राप्त होते ही ग्राम असेनिया पहुंचकर पीड़ित परिवारों से भेंट की एवं दुख प्रकट किया तथा उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव महोदय को पत्र भेजकर गरीबो के जले हुए मकानों एवं अन्य आर्थिक नुकसान की जांच करवाकर सम्पूर्ण हानि के मुआवजा हेतु निवेदन किया, जिससे गरीब परिवारों के मकानों के  पुनर्निर्माण में किसी तरह का व्यवधान न उत्पन्न हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.