क्षमा ने शादी की रस्मों को पूरा करने के बाद कहा, ''मैं बेहद खुश हूं कि आखिरकार अब मैं शादीशुदा महिला हूं।'' क्षमा 11 जून को शादी करने वाली थीं, लेकिन उस दिन किसी विवाद की आशंका की वजह से उन्होंने तय समय से पहले 8 जून को ही खुद से किया वादा पूरा किया।
शादी से पहले मेहंदी और हल्दी रस्म निभाने वाली क्षमा ने कहा कि उसके कुछ पड़ोसियों को शादी को लेकर आपत्ति थी और उन्हें आशंका थी की उस दिन कुछ लोग बाधा डाल सकते हैं, इसलिए तय समय से पहले ही शादी रचा ली।
क्षमा ने कहा, ''मैं मंदिर में शादी करना चाहती थी, लेकिन दुर्भाग्य से मुझे वेन्यू बदलना पड़ा।'' शादी की रस्में पूरी होने के बाद क्षमा ने दोस्तों और मेहमानों के साथ 'लंदन ठुमुकदा' गाने पर जमकर डांस किया। आईने के सामने खड़े होकर क्षमा ने खुद को चूमा और मुस्कुराते हुए कई पोज दिए।

Thanks for comment in my post