कानपुर।कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ संजय काला के अथक प्रयास से कानपुर में कैंसर मरीजों की सुविधा के लिए हीमेंटलॉजी सेल एनालाइजर मशीन डी एफ सी सी कारपोरेशन के पी एम सी के चीफ इंजीनियर आर के तिवारी , डी एफ सी सी के जूनियर प्रोजेक्ट मैनेजर अमित कनोजिया द्वारा 25 लाख की लागत की मशीन और 6 महीने का रिजेंट दान किया गया।
यह भी देखें:-डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के लिखे पत्र जब अखिलेश ने किए सवाल तो भड़क रहे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
जिससे इमनोहिस्टोकेमेस्ट्री लैब की स्थापना की गई इस मशीन द्वारा थोड़े से ब्लड पर 21 तरह की जांचें एक साथ की जा सकती है, कैंसर रोगियों को इस जांच के लिए लखनऊ दिल्ली और मुंबई जाना पड़ता था, अब यह जांचे कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में हो सकेगी, इस मशीन द्वारा कानपुर के आसपास के सभी जिले के मरीज इस मशीन की जांच का फायदा उठा सकेंगे, इस उद्घाटन समारोह में प्रधानाचार्य डॉ संजय काला मुख्य अतिथि श्री आर के तिवारी विभागाध्यक्ष डॉ सुमनलता वर्मा, डॉक्टर चयनिका काला, डॉ सुधांशु शुक्ला, पैथोलॉजी विभाग के जूनियर डॉक्टर टेक्नीशियन उपस्थित रहे

Thanks for comment in my post