Date & Time

कानपुर:प्राचार्य संजय काला के नेतृत्व में हैलट हॉस्पिटल में की गई छापेमारी

●दलालों के साथ मिलीभगत रखने वाले जूनियर डॉक्टर को किया गया निलंबित
●आरोपी डॉक्टर को हैलट हॉस्पिटल में आने पर भी लगा प्रतिबंध
रिपोर्ट:-संजय मौर्य
कानपुर।कानपुर के हैलट हॉस्पिटल का है जहां पर बीती रात जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय काला ने अपनी टीम के साथ छापा मारकर डॉक्टरों और दलालों के बीच चल रहे सांठगांठ से पर्दा उठा दिया। आपको बता दें बीती रात तकरीबन 11:00 से1:00 बजे के बीच प्राचार्य संजय काला ने अपनी टीम के साथ हैलट हॉस्पिटल में आ धमके उनके हैलट में प्रवेश करते ही दलालों और डॉक्टरों के बीच जो दलाली का काला कारनामा चल रहा था उनके बीच हड़कंप मच गया दलालों पर शिकंजा कसते हुए डॉक्टर संजय काला ने दलालों के साथ मिलीभगत रखने वाले आरोपी जूनियर डॉक्टर जिसका नाम डॉक्टर आदित्य तोमर बताया जा रहा है उसे निलंबित कर दिया, साथ ही उसे डॉ मुरारी लाल चेस्ट अस्पताल से संबद्ध कर दिया गया  जूनियर डॉक्टर आदित्य तोमर पर एक्शन दिखाते हुए डॉक्टर संजय काला ने आरोपी डॉक्टर को हैलट के इमरजेंसी और मेडिसिन विभाग में आने पर भी प्रतिबंध  लगा दिया है आरोपी डॉक्टर का दलालों के साथ सांठगांठ की बात संज्ञान आने के बाद डॉक्टर संजय काला ने जूनियर डॉक्टरों को विशेष रूप से आगाह किया है कि वह अपनी पढ़ाई के साथ-साथ मरीजों की सेवा का विशेष ध्यान दें उन्होंने कहा जूनियर डॉक्टरों के अच्छे आचरण और व्यवहार से ही मेडिकल हॉस्पिटल की गरिमा बरकरार रहती है ।


जानकारी के मुताबिक मेडिसिन विभाग के जूनियर डॉक्टर आदित्य तोमर काफी समय से प्रतिबंधित दलाल रिजवान के साथ हैलट हॉस्पिटल में चहल कदमी करते हुए देखा गया जिसकी सीसीटीवी कैमरे में फुटेज भी हैं जिसके आधार पर उस पर कार्रवाई की गई।
हैलट अस्पताल के डॉक्टरों का यह भी कहना है कि आरोपी आदित्य तोमर रिजवान के लिए सीनियर डॉक्टरों से झगड़ भी जाता था।
आरोपी डॉ आदित्य पर शिकंजा कसते हुए प्राचार्य डॉ संजय काला ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि किसी भी कीमत पर हैलट हॉस्पिटल में दलालों और डॉक्टरों के बीच जो अवैध कारोबार का गंदा खेल खेला जा रहा है वे उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे और दलालों के साथ मिलीभगत रखने वाले डॉक्टर किसी भी कीमत पर बक्से नहीं जाएंगे और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसका जीता जागता उदाहरण डॉ संजय काला और उनकी टीम ने बीती रात एक्शन लेकर दिखा दिया कुल मिलाकर देखने वाली बात यह होगी की आगामी समय में हैलट हॉस्पिटल के प्रांगण में दलालों के प्रवेश पर आखिर अंकुश कैसे लगाया जाएगा जब हैलट हॉस्पिटल के कुछ  डॉक्टर ही दलालों के साथ मिलकर अवैध कारोबार को बखूबी अंजाम देने में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं उस लहजे से प्राचार्य डॉ संजय काला द्वारा उठाया गया कदम सराहनीय तो है लेकिन एक चुनौती से परिपूर्ण भी है।
बीती रात हैलट हॉस्पिटल में की गई छापेमारी में प्रमुख रूप से प्राचार्य डॉ संजय काला कर साथ
डॉक्टर शुभ्रंशु शुक्ला, डॉक्टर धनंजय चौधरी,  डॉक्टर गणेश शंकर, अनुराग रजौरिया ,डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव, आर्मी गार्ड सुपरवाइजर चरण सिंह , हैलट चौकी इंचार्ज जय वीर सिंह उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.