एसटीवी भारत
चायल, कौशांबी। नगर पंचायत चायल के चायल खास का मजरा नईम मियां का पूरा गांव में कुछ दबंगों द्वारा दूसरे की भूमि धरी जमीन में जबरन मिट्टी डालकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि जमीन मालिक ने इसकी शिकायत *चायल तहसील प्रशासन से करते हुए भूमि की नाप कराए जाने की भी मांग किया है*। बावजूद इसके कब्जा करने वाले अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं।
शिकायतकर्ता शेर सिंह, किशन व निरंजन ने अफसरों को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि गाटा संख्या 806 उनके नाम। भूमि दर्ज है, बावजूद इसके कुछ लोग भूमि में कब्जा करने की नियत से मिटटी डाल कर पाट रहे है। यहां तक कि विरोध करने पर लड़ाई झगड़ा पर आमादा हो रहे हैं। यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी राम किशुन, अरुण कुमार आदि लोग जबरिया भूमि में निर्माण कार्य कराना चाह रहे हैं। जबकि शिकायतकर्ताओं ने तहसील प्रशासन से भूमि की नाप कराए जाने हेतु प्रार्थना पत्र भी दिया है। *हालांकि शिकायत कर्ताओं का यह भी आरोप है कि नाप करने में चकबंदी से लेकर अन्य कर्मचारी भी हीला हवाली कर रहे हैं* जबकि यदि भूमि की नाप हो जाए तो मामले का निस्तारण हो सकता है। शिकायतकर्ताओ ने इस ओर जिलाधिकारी सुजीत कुमार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
*पत्रकार राहुल मौर्या जनसंदेश टाइम्स हिंदी दैनिक समाचार पत्र करारी कौशांबी*
Thanks for comment in my post