कानपुर।देश की प्रथम आदिवासी जनजाति समाज से राष्ट्रपति चुनी गई महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी की जीत पर भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के समस्त पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों मोर्चा एवं प्रकोष्ठ ओं के अध्यक्ष पदाधिकारी आदि ने क्षेत्रीय मुख्यालय पर अनुसूचित जनजाति समाज को आमंत्रित कर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया प्रातः 11:00 प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में आदिवासी वेशभूषा में आए समाज के पुरुष एवं महिलाओं ने सैकड़ों की संख्या में मौजूदगी दर्ज करा कर महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू जी को बधाई देते हुए ढोल नगाड़ों की थाप पर नृत्य प्रस्तुत किया ।
क्षेत्रीय मुख्यालय के प्रांगण में एक बड़ा सा चित्र लगाकर क्षेत्र के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में एक दूसरे का मुंह मीठा करा एवं आतिशबाजी का आयोजन कर अपनी खुशी का इजहार किया ।
सैकड़ों की संख्या में मौजूदगी दर्ज करा रहे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी की ऐतिहासिक जीत यह दर्शाती है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा जी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की ओर एक और कदम बढ़ा दिया। इस जीत ने यह तय कर दिया है कि जो नारा प्रधानमंत्री जी ने दिया सबका साथ सबका विकास वह समाज के हर वर्ग में प्रदर्शित हो रहा है । आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण में प्रमुख रूप से श्रीमती अनीता गुप्ता मुख लाल पाल अनिल यादव पूनम द्विवेदी अनूप अवस्थी सुनील तिवारी मोहित सोनकर पवन प्रताप सिंह आनंद राजपाल दीप अवस्थी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री अजय गिहार सुनील बजाज बीना आर्या सुनील साहू अजीत छाबड़ा संजय विश्वकर्मा मनीषा बाजपेई महेश मिश्रा अर्जुन गिहार आदि मौजूद रहे ।

Thanks for comment in my post