Date & Time

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ महानगर प्रयागराज की बैठक

एस भारत टीवी
रिपोर्टर
प्रदीप कुमार मौर्य मंडल चीफ प्रयागराज

प्रयागराज  
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की महानगर प्रयागराज इकाई की मासिक बैठक इस माह के तीसरे रविवार   के  बजाय   अब  22 अक्टूबर  2022  दिन शनिवार  को  तपोवन पार्क  प्रयागराज  में   प्रात:   11:00 बजे  से   दोपहर  डेढ़  बजे तक    आहूत की गई है जिसमें   राष्ट्रीय महासचिव कार्यालय  श्याम सुंदर सिंह पटेल   सहित  संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे  
     उपरोक्त जानकारी महानगर  इकाई के अध्यक्ष शिवपूजन सिंह ने देते हुए बताया कि यह अति महत्वपूर्ण बैठक  जिला अध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी और जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता    जिला महासचिव सुधीर सिन्हा एवं जिला संगठन सचिव  अशोक निषाद जी के संयुक्त  निर्देशन  में  आयोजित की जाएगी   
      श्री  सिंह  ने   बताया कि  इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे   और  नई   कार्यकारिणी  के लिए नामांकन प्रक्रिया  शुरू  की  जाएगी   साथ ही   निष्क्रिय पदाधिकारियों को पद मुक्त करके   सक्रिय लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी  
इसी  बैठक में  महानगर  इकाई में कई प्रकोष्ठों   के गठन की प्रक्रिया भी  की जाएगी  
   श्री सिंह ने बताया कि महानगर इकाई की नियमित बैठक प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को होती है किन्तु इस बार   22  अक्टूबर को  होगी     लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने पर सदस्यों को सदस्यता से वंचित भी होना पड़ सकता है इसलिए उन्होंने आग्रह किया है कि सभी सदस्य नियमित रूप से बैठकों में भाग लें और अपने विचार संगठन के विस्तार के लिए रखें  बैठक में पिछली  कार्य वाही  की  पुष्टि के बाद नये  प्रस्ताव  शामिल किये  जाएंगे  
 इस अति महत्वपूर्ण बैठक में आगामी नये सत्र के लिए नई संवाददाता डायरी 2023  पर भी विचार विमर्श किया जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.